फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सफलता में बूथ अध्यक्ष होंगे रीढ़-कामेश्वर

Sat, 15 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधान सभा क्षेत्र के सभी 498 बूथों के बूथ अध्यक्षों की एक बैठक शनिवार को भगेलू धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी और संचालन जिला जगदंबालाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा भाजपा के मिशन 2017 को सफल बनाने में बूथ अध्यक्ष रीढ़ साबित होंगे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर कम से कम 75 प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष कराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी बूथ अध्यक्ष अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर मतदाता वर्ग को प्रेरित करें और भाजपा नीत केंद्र सरकार के सभी जनहितकारी नीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करें। ताकि विधान सभा चुनाव में पार्टी के मिशन को सफलता पाने में कोई दिक्कतें पैदा न हो। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश ही भाजपामय हो चुका है। इससे अन्य राजनीतिक दलों में धमाचौकड़ी मची हुई है। इससे वह लोग केंद्र सरकार की नीतियों के दुष्प्रचार में जुटकर आम जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इसको रोकने के लिए सभी मंडलों के बूथ अध्यक्ष अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर पूरी तरह से तत्पर हो जाएं। जिससे विरोधियों को उद्देश्य असफल हो जाएं और पार्टी के मिशन को पूरी तरह से सफलता मिल जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जन को अवगत कराया जाए। इस अवसर पर जिला प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, भाजपा नेता मदननरायन सिंह, भूपेंद्र तिवारी, राजेश सिंह, संजीव राय, दिनेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष दयाराम मिश्र, विनय सिंह, उदयराज यादव, राममिलन दूबे, आशीष तिवारी, रामकृष्ण कांदू, बृजनंदन पाठक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें