फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोचिंग के लिए निकली छात्रा नहीं लौटी घर

Mon, 18 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र निवासी छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली और वापस नहीं आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिता ने बताया कि 15 नवंबर को 16 वर्षीय बेटी दोपहर तीन बजे घर से कोचिंग के लिए गई थी। शाम पांच बजे तक घर वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शाम 5:30 बजे के आसपास उसका फोन आया कि उसे खोजना मत वह कहीं जा रही है। इतना कहकर बेटी ने फोन काट दिया।
रात में करीब 11:30 बजे के आसपास फिर फोन आया। फोन पर आवाज साफ नहीं आ रहा था। इसके बाद से काफी खोजबीन और तलाश के बाद भी बेटी के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाया। पुलिस ने मामले केस दर्ज कर छात्रा की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें