फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद में चली तेज हवा, मगहर में हुई बारिश

विज्ञापन
खलीलाबाद में चली तेज हवा, मगहर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को तेज हवा, बादल छाए रहने व कुछ क्षेत्रों में बारिश ने बड़ी राहत दी। हालांकि शाम को उमस भरी गर्मी से फिर लोगों की दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन

बीते सोमवार से ही लोग तेज धूप के चलते परेशान थे। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा था। रात में मौसम बदलने लगा। तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद शुक्रवार की सुबह भी तेज हवा चली। दोपहर में खलीलाबाद व आसपास के क्षेत्रों में बादल छा गए और कुछ बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान मगहर व बघौली क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बादल छाए रहने आैर तेज हवा चलने से खलीलाबाद के लोगों को भी कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि जिन किसानों के गेहूं कटाई के बाद खेतों में पड़े हैं, उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें