फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ से लबालब हुई शहर की सड़कें

Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सड़क पर लगा पानी
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड और गोलाबाजार में सड़क पर नालियों का कचरा निकालकर रख देने से सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जब बारिश शुरू हो गई है तो फिर नालियों की सफाई कर कस्बा में गंदगी क्यों फैलाई जा रही है। 
विज्ञापन

वैसे तो प्रशासन का निर्देश था कि 15 जून से पहले ही नालों की सफाई करा ली जाए, लेकिन पालिका प्रशासन ने नालियों की सफाई में काफी विलंब किया। अब जबकि बारिश शुरू हो चुकी है, तो पालिका प्रशासन नालों की सफाई कराने एवं नालों के निर्माण में जुटा है। इसी के तहत मुखलिसपुर रोड पर नालियों की सफाई एवं नाला का निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में नालियों में जमा कचरा सड़क पर निकालकर रख दिया गया है। ऐसी ही स्थिति गोलाबाजार दक्षिणी की है। यहां भी नालियों की सफाई कराई जा रही है। इससे निकलने वाला कचरा सड़क पर फैल गया है। बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण कचरा काफी दूर तक फैल गया है, ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गोलाबाजार के निवासी महेश कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को यह कार्य पहले ही कर लेना चाहिए था, वहीं मुखलिसपुर रोड निवासी अनिल कुमार ने कहा कि कीचड़ के कारण रास्ता बदल कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल नाला सफाई पूर्ण कराने की मांग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें