फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नुक्कड़ नाटक में गिनाईं नशे की खामियां

Fri, 09 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्टेडियम गेट पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह में नुक्कड़ नाटक करते कलाकार-स्रोत न्यायालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में युवा कार्यक्रम विभाग मेरा भारत व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्टेडियम गेट पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। लोगों को नशे से दूर रहने की बात कही गई। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को जीवन को हां और नशे को ना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान महेश एंड पार्टी ने संगीतमय तरीके से नशा मुक्ति का संदेश दिया। उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, युवा कार्यक्रम विभाग मेरा भारत के लेखा व कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी, स्वयंसेवक योगेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें