फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया अमर कथा का प्रसंग

विज्ञापन
कथा सुनाते वरुण जी महराज - फोटो : कथा सुनाते वरुण जी महराज
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लॉक क्षेत्र के शंकरपुर (बक्शीजोत) में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में संत वरुणाचार्य ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का वर्णन किया। कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि आप अमर हैं और मुझे हर जन्म के बाद नए स्वरूप में वर्षों तक कठोर तपस्या के बाद आपको प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन

भगवान शिव के कंठ में पड़ी नरमुंड की माला का रहस्य जानने की जिज्ञासा भी जताई। भगवान शिव ने माता पार्वती से एकांत स्थान पर अमर कथा सुनने के लिए कहा, ताकि कोई अन्य व्यक्ति इसे न सुन सके। बताया कि कथा श्रवण करने से अमरत्व प्राप्त हो जाता है।
वहीं इस बीच जहां कथा सुनते हुए माता पार्वती को नींद आ गई तो वहीं भगवान शिव की अमर कथा वहां मौजूद एक तोते ने सुन ली, जिससे उन्हें अमरत्व प्राप्त हुआ। इस मौके पर अनंतलाल, राम सहाय, धर्मवीर, राहुल अग्रहरि, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें