फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राम वनवास व लंका दहन की कथा सुनाई

Wed, 21 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सांथा में कथा कहते आचार्य विकासानंद
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड सांथा के नंदननगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा के सातवें दिन कथा वाचक आचार्य विकासानन्द ने राम वनवास व लंका दहन की कथा सुनाई।
विज्ञापन


कथा के दौरान भजन सुनकर श्रद्धालु झूम रहे थे। कथा व्यास ने रावण-सीता संवाद, सीता- हनुमान मिलन, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार का वध व लंका दहन का की कथा सुना कर श्रोताओ को भावविभोर कर दिए। उन्होंने कहाकि हनुमान जी ने लंका मे प्रवेश कर सीता माता से संवाद कर उन्हें भगवान राम का संदेश दिया। हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका में फल खाकर वाटिका को उजाड़ दिया। रावण हनुमान को बंदी बनाने के लिए योद्धा भेजते हैं। जो हनुमान के हाथों मारे जाते हैं। मेघनाथ ब्रह्मफांस से हनुमान को बंदी बना रावण के दरबार में पेश करता है। हनुमानजी की पूंछ में आग लगवाने का आदेश दिया जाता है। पूंछ में आग लगाने के बाद हनुमान सोने की लंका को जला देते हैं। कथा के दौरान विशाल श्रीवास्तव, उमेश शास्त्री, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, बृजेश चौरसिया, आनंद लाल श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार अग्रहरि, रामचंद्र मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें