फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने दिया धरना

Wed, 21 Jan 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नलकूप कार्यालय पर धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ-स्रोत विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को अधिशाषी अभियंता नलकूप के कार्यालय पर दो दिवसीय धरना की शुरुआत की।
विज्ञापन

संघ के जनपदीय अध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि सदस्यों की लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण में विभाग की कोई रूचि नहीं है। उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियकों के स्थाईकरण, 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के सापेक्ष जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नति, वर्ष 2015 में लोक सेवा आयोग से चयनित जूनियर इंजीनियर्स को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम एसीपी, प्रोन्नत सहायक अभियंता व जूनियर इंजीनियर को 18 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाभ, सेवानिवृत्त सदस्यों के देयकों का भुगतान आदि के मामले अटके हुए हैं। इसका निस्तारण कराया जाना आवश्यक है। धरना में हरेन्द्र यादव सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें