फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भगवान की कथा दिलाती है जन्म-मरण से मुक्ति

Fri, 21 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में कथा कहते आचार्य धरणीधर महाराज- - फोटो : स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
मेंहदावल। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत में कहा गया है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो। जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है। ये बातें आचार्य धरणीधर ने मेंहदावल कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने रोज कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एकमात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए।
मुख्य यजमान लालजी जायसवाल, जय सिंह, विजय प्रताप सिंह, शंभू नाथ शर्मा, बजरंगी वर्मा, लल्ला जायसवाल, पं. कमलापति मिश्र, श्रीनाथ पांडेय, श्रवण पाठक, उमेश चंद्र जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, श्याम लाल गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें