फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उखड़ गईं सड़क की गिट्टियां राह चलना भी मुश्किल

Thu, 07 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लाॅक क्षेत्र बेलौली-बौधरा बाबा मार्ग की स्थिति काफी बदतर हो गई है। पूरी सड़क उखड़ गई है और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लाेगों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। मेंहदावल विकास खंड के बेलौली-बौधरा बाबा मार्ग का निर्माण कार्य पांच वर्ष पूर्ण कराया गया था। पांच किमी लंबी इस सड़क के बनने के बाद से लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में काफी आसानी होती थी, लेकिन पिछले दो वर्ष से यह सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क टूट गई है, लेकिन मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। वर्तमान में सड़क चलने लायक नहीं रह गई है, जगह-जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं।
विज्ञापन

इस पर साइकिल और बाइक सवार भी आसानी से यात्रा नहीं कर पाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कछार क्षेत्र के लोगों के लिए काफी मुफीद थी, लेकिन सड़क के मरम्मत व निर्माण कार्य पर ध्यान न देने से लोगों को आवागमन में समस्या झेलनी पड़ रही है।
इस क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार, राम प्रीत आदि ने कहा कि जल्द से जल्द सड़क के मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाए। एसडीएम संजीव कुमार राय ने कहा कि संबंधित विभाग को इससे अवगत कराते हुए सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें