संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सभी महाविद्यालयों, आईटीआई एवं पालीटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा में शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अग्रसारित व निरस्त किए जाने की स्थिति खराब मिली।
डीएम ने संस्थाओं को हर हाल में 30 नवंबर तक पोर्टल पर उपलब्ध पात्र छात्र-छात्राओं के डाटा को अग्रसारित करने की हिदायत दी। साथ ही अपात्र छात्र-छात्राओं का डाटा निरस्त करने के लिए कहा। संस्था के पोर्टल पर किसी भी प्रकार का डाटा लंबित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया गया कि जिन संस्थाओं की लापरवाही से कोई अर्ह छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित होते हैं तो संबंधित संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संस्थानों की 30 नवंबर तक प्रगति 80 प्रतिशत से कम होगी उन संस्थाओं के प्राचार्यों दोंरे दो दिसंबर की बैठक में बुलाया जाए।
बैठक सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।