संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एसपी संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के सामने रखीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। संवाद