संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर पैदल गश्त कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का जायजा लिया। गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। संवाद