फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण कर शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को सीओ अमित कुमार की उपस्थिति में अग्निशमन एवं आपात सेवा शाखा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही केंद्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

एसपी ने उपस्थित कर्मचारियों को पिन-फ्लैग लगाकर सम्मानित किया तथा अपना वक्तव्य पढ़कर सुनाया। इसके उपरांत उन्होंने अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी अशोक कुमार यादव समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें