संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, जिम व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जिम के उपकरणों की मरम्मत, स्वच्छता, सुरक्षा उपाय, जिम के उपयोग का समय और उपस्थिति रजिस्टर को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
नवनिर्मित लाइब्रेरी में पुस्तकों और पत्रिकाओं के संग्रह, बैठने की व्यवस्था, वाचनालय के माहौल, इंटरनेट एवं वाई-फाई सुविधा, और स्टॉक रजिस्टर को नियमित करने तथा निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के कमरों की स्वच्छता और रखरखाव, आवश्यक सुविधाओं (पानी, बिजली, गीज़र) की उपलब्धता, बुकिंग एवं आवंटन की प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण करने के लिये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।