फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भंडारे के साथ श्री राम महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बौरव्यास में चल रहे श्री राम महायज्ञ का समापन बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन व भंडारे के साथ हुआ। नौ दिवसीय यज्ञ से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। प्रतिदिन कथा प्रवचन व रामलीला मंचन सुनने व देखने लोग पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


श्री राम महायज्ञ के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कथा व्यास मानस मार्तंड पंडित हेमंत तिवारी ने रावण वध व विभीषण के राजतिलक का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे कथा व्यास मानस मधुर ने भगवान राम के राजतिलक की कथा सुनाई। अयोध्या धाम के कलाकारों ने रात में रामलीला का मंचनकिया। वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्रोचार में माध्यम से विश्व कल्याण की कामना किया एवं यज्ञ समापन पर आए हुए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बृहस्पति पांडेय, हरिराम राय जगरनाथ पांडेय, हीरा राव, चन्द्रशेखर पांडेय, अभिनव राय, लालबहादुर साहनी, रामयज्ञ पांडेय, कैलाश पांडेय, अष्टभुजा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें