बौरब्यास मे श्री राम महायज्ञ का कलश यात्रा निकाली गई-स्राेत आयोजक
धर्मसिंहवा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौरब्यास में कलश यात्रा के साथ श्री राम महायज्ञ शुरू हो गया। बुधवार को यज्ञ स्थल से निकलकर कलश यात्रा गहबा गांव के नदी के पास पहुंची। वहां से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर आई। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश को स्थापित कराया गया।
यज्ञ आयोजक मानस मधुर महाराज ने बताया कि भव्य कलश यात्रा के माध्यम से यज्ञ आरंभ हुआ है। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से कलश पूजन एवं दोपहर में एक बजे से 5 बजे तक कथा एवं संध्या आरती तथा रात में अयोध्या धाम से आए हुए कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर देवेन्द्र पाण्डेय, बृहस्पति पांडेय, हरिराम राय, जगरनाथ पांडेय, काली प्रताप शुक्ला, आनन्द स्वरूप पांडेय, रामयज्ञ पांडेय, राहुल साहनी, लालबहादुर साहनी, अनिल कुमार पाण्डेय, हीरा राव, राममिलन पाठक, शिवकुमार पांडेय, बृजनंदन यादव, रामदेव वर्मा, रमेशचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।