नंदौर का मामला, रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल हो गए थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के नंदौर में एक दुकानदार ने फंदेे से लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बेटे सौरभ बरनवाल ने बताया कि उसके परिवार के लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने देवरिया गए थे। घर पर 50 वर्षीय पिता रामजी बरनवाल थे। मंगलवार को परिवार के लोग घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
परिवार के लोग किसी तरह घर के अंदर गए तो देखा कि पिता छत के कुंडे से फंदे से लटक रहे हैं। परिवार के मुखिया की मौत से सभी गमगीन थे। एसओ छोटेलाल राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया।