बेलहर/सांथा। क्षेत्र के निघुरी गांव में अधेड़ दुकानदार घर में फंदे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सराफा दुकानदार के पुत्र देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम उनके पिता शिवदीन वर्मा (52) घर में छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर लटके हुए थे। जब वह परिजनों के साथ घर पहुंचे तो पिता को छत की कुंडी से उतारकर इलाज के लिए बेलौहा ले जाने लगे, इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने उनके पिता काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके चलते वह काफी परेशान रहते थे। बेलहरकला थाने के थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद