फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्विस रोड का चौड़ीकरण कराया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। क्षेत्र के गनवरिया से धोबहा होते हुए लेदवाश्रीपाल गांव तक तथा डबरा से धर्मसिंहवा तक जाने वाली सरयू नहर की सर्विस रोड की स्थिति जर्जर हो गई है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गई है। ग्रामीणों ने जर्जर सर्विस रोड के चौड़ीकरण की मांग की है।
यह महत्वपूर्ण मार्ग सांथा क्षेत्र को खलीलाबाद-सांथा बांसी राज्यमार्ग को जोड़ता है। यह नहर के किनारे-किनारे गनवरिया, धोबहा, अमथरी, लेदवाश्रीपाल गांव तक तथा डबरा होते हुए खजुरी धर्मसिंहवा होते हुए कई गांवों को जोड़ता है। हजारों लोगों का प्रतिदिन मार्ग से जनपद मुख्यालय तथा मंडल मुख्यालय बस्ती आना-जाना होता है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान देवेन्द्र यादव का कहना है कि करीब 30 वर्ष पूर्व बनी गनवरिया से धोबहा होते हुए लेदवाश्रीपाल गांव तक कच्ची तथा डबरा गांव से धर्मसिंहवा तक पीच सड़क सर्विस रोड अब क्षतिग्रस्त तथा गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।
सड़क की चौड़ाई भी काफी कम है, जिससे दो वाहनों के आमने-सामने आने पर निकलने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मजहर आजाद, रमेश कुमार, बेलाल अहमद, नियाज अहमद, शोएब अहमद, शब्बीर अहमद आदि ने बताया कि इस मार्ग को चौड़ीकरण कर इसका नवीनीकरण किया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

यह मार्ग बांसी-खलीलाबाद राज्यमार्ग को जोड़ने का सीधा और सुगम रास्ता है, लेकिन जर्जर होने के कारण लोगों को घूमकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का चौड़ीकरण कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें