संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्थित करने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। वजह यह है कि मुखलिसपुर रोड स्थिति रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ की सर्विस लेन जर्जर हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन ने तैयार कराया है, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
शहर की सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए प्रशासन प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत बैंक चौराहा से नेदुला मार्ग का निर्माण कराया गया है, जिस पर आवागमन शुरू हो गया है। इसके साथ ही मुखलिसपुर तिराहा ओवरब्रिज से सर्विस लेन की सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहल की गई थी। जर्जर सड़क का डीएम और चेयरमैन निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव अधर में लटका हुआ है। इस सड़क पर जगह-जगह बडे़- बडे़ गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
00000000000000000000
सर्विस लेन पर ठेला लगाने वालों का कब्जा
मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर ठेला पर फल लगाने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके साथ ही ऑटो चालक भी यहां वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इससे समस्या और बढ़ हो गई है। इस क्षेत्र के निवासी रामकुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि यह मार्ग काफी जर्जर हो गया है। इससे आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाए तो लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी और जाम की समस्या भी दूर होगी।
00000000000000000000
मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस लेन की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि इसकी मंजूरी मिल जाए। इस मार्ग के बनने से लोगाें को आने- जाने में होने वाली परेशानी दूर हो होने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद