फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना में सर्वर दे रहा दगा, प्रगणक परेशान

Mon, 08 Jun 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल। जनगणना में डाटा फीड करने के बाद सबमिट करते ही सर्वर एरर हो जा रहा है। वहीं तेज धूप से भी कार्य प्रभावित हो रहा है। 22 मई से शुरू हुई इस प्रक्रिया में शनिवार तक तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के 835 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में 647 की गणना पूरी हो गई है। करीब 77 प्रतिशत कार्य हो गया है। निर्धारित अवधि में करीब 23 प्रतिशत कार्य बाकी है।
चार्ज अधिकारी तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण गृह सूचीकरण (मकान सूचीकरण) कार्य के लिए 835 प्रगणकों (गणना कर्मियों) की तैनाती की गई है। करीब छह प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु 10 फीसदी अतिरिक्त प्रगणकों को रिजर्व में रखा गया है। जनगणना कार्य की निगरानी और संचालन के लिए कंट्रोल रूम पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया जनगणना कार्य पूरी तरह पारदर्शी है, निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून से पहले ही ये काम पूरा होना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एक प्रगणक को एक एचएलबी क्षेत्र के करीब करीब 150 मकान और 850 जनसंख्या तक गणना करनी है, लेकिन कुछ प्रगणकों ने बताया कि उन्हें अपने क्षेत्र में मकान गणना कार्य के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि तेज धूप और उमस के बीच जब वे घर-घर पहुंचते हैं तो अधिकतर घरों के दरवाजे बंद मिलते हैं। कई लोग दोपहर में आराम कर रहे होते हैं, जिससे आवाज देने के बाद काफी देर में दरवाजा खुलता है।
विज्ञापन

जानकारी जुटाने में हो रही दिक्कत : प्रगणक दिलीप कुमार,राजेश कुमार का कहना है कि जनगणना में परिवार की संख्या व मोबाइल नंबर सबसे महत्वपूर्ण है। अगर किसी घर पर सदस्य न हों तो दोबारा जाना पड़ता है। जो परिवार बाहर रहता है, उनकी सूचना इकट्ठा करने में भी दिक्कत आ रही है। प्रगणक श्याम प्रकाश का कहना है कि कई घरों में केवल बुजुर्ग महिलाएं या छोटे बच्चे ही मिलते हैं, जिनसे आवश्यक जानकारी नहीं मिल पाती। इसके कारण संबंधित परिवारों के यहां दोबारा जाना पड़ता है। वहीं, कुछ मकानों में ताला बंद मिलने से आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटानी पड़ती है, जिससे समय अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें