बेलहर। बेलहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को कोटेदार के चयन के लिए बैठक संपन्न हुआ। कोरम पूरा न होने के कारण कोटेदार का चयन नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के कोटेदार की मौत 6 माह पूर्व हो जाने के कारण कोटे की दुकान रिक्त चल रही थी। एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कोटेदार के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की गई थी। कोरम पूरा न होने के कारण कोटेदार का चयन नहीं हो सका। अगली तिथि पर कोटेदार का चयन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत पंकज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद