फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शोहदे ने पिस्टल सटाकर लड़की और उसके परिजनों को दी धमकी

Thu, 23 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में एकतरफा प्यार में पागल शोहदे ने लड़की व उसके परिजनों को पिस्टल सटाकर जानमाल की धमकी दी। आरोपी के घर पर शिकायत करने जाने पर उसके परिजन भी विवाद पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी समेत चार पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा ग्रहण की। गांव का आरोपी जवाहर लाल भी उसके क्लास का छात्र था। गांव में उसके बगल में उनका घर है। आरोपी को जब पता चला कि उसके परिजनों ने उसकी शादी कही तय कर दी है तो वह उसके पिता के मोबाइल पर 21 जुलाई को फोन व मैसेज करके कहा कि वह उनकी लड़की से प्यार करता है, उसकी शादी मत करो नहीं तो तुम लोग भुगतोगे।
पिता ने इसकी शिकायत आरोपी के घर और महिला थाना पर किया। इसके बाद भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने का वादा करके सुलहनामा लिखकर दे दिया। 17 अक्तूबर की रात 1:30 बजे आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। उसका मोबाइल लेकर सिर पर पिस्टल सटा दिया और जिससे उसकी शादी तय हुई थी उस लड़के को फोन पर व्हाट्सएप पर मैसेज करके कहा कि लड़की से शादी मत करो वह उसकी प्रेमिका है। साथ ही जबरिया अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर पिस्टल लहराकर छत के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन

चौकी पर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी फिर से 20 अक्तूबर की रात 12:30 बजे छत के रास्ते उसके घर में ईंट पत्थर फेंकने लगा। उसके जगने पर गाली देते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब भाई आए तो पिस्टल लहराते हुए वहां से जानमाल की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन जब उसके घर पर शिकायत करने गए उसके परिजनों ने गाली व जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी जवाहर लाल, पंकज, मनीषा और आरोपी की मां के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें