फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में जले हरिजन बस्ती में रखे पतवार

Sun, 06 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के बौधरा सिवान में आग लगने से जली ट्राॅली। 
विज्ञापन
लोहरौली । दुधारा थानाक्षेत्र के मदारपुर गांव में स्थित हरिजन बस्ती में रात में अचानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर रखे पतवार व लकड़ी आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के लोगों ने वहां पर एक पार्टी का झंडा लगा दिया तथा वहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग करने लगे। दुधारा थाने की पुलिस ने मौके पर यथा स्थिति बनाने का निर्देश दिया है। दुधारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मदार पुर गांव के इस जमीन पर हरिजन बस्ती के करीब खलिहान की जमीन पर 15 घरों के लोग अपने घर में साल भर भोजन पकाने के लिए लकड़ी और पुआल आदि रखे थे। तकरीबन एक बीघा के खलिहान की इस जमीन पर हरिजन बस्ती के लोग यह सामान रखते चले आ रहे हैं। शनिवार की रात में कुछ लोगों ने उसे जला दिया। इसके बाद हरिजन बस्ती के लोग सुबह उस जगह पर जहां लकड़ी और पुआल आदि रखे थे, वहां पर रस्सी से बैरिकेडिंग कर डॉ. आंबेडकर का फोटो लगाने का प्रयास कर रहे थे।
राजेन्द्र प्रसाद समेत बस्ती के अन्य लोगों का कहना था कि सभी धर्म के लोग अपने अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर आदि बनवाते हैं। हम लोग भी बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर पूजा करेंगे।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची तथा थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने सभी लोगों को थाने पर बुलाकर समझा बुझाकर कहा कि बिना प्रशासन के अनुमति के बगैर वहां पर किसी भी तरह का कोई नया कार्य न करें।
इसके बाद उपस्थित लोगों ने सहमति बनाई कि सभी मिलकर सब सदर विधायक के पास जाएंगे तथा उनके जरिए जिलाधिकारी से गांव में मूर्ति स्थापना के लिए जमीन मांगेगे। वर्तमान समय में गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें