संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना पर प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में ग्राम प्रहरियों के साथ शनिवार की देर रात बैठक हुई। प्रशिक्षु सीओ ने ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रहरियों की सक्रियता अपराध नियंत्रण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
चौकीदारों को बीट पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी के लगातार संपर्क में रहने की बात कही। ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि, नए बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, अवैध शराब, जुआ, साइबर अपराध आदि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
साथ ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप और मोबाइल संचार के माध्यम से तत्काल सूचना देने के लिए बताया। संवाद