फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निपुण लक्ष्य पाने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण

Sun, 25 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर में ​शिक्षा चौपाल के तहत हुआ कार्यक्रम:स्रोत बेसिक ​शिक्षा
विज्ञापन
बेलहर। शनिवार को निपुण भारत मिशन के तहत न्याय पंचायत बूढ़ी बेलहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया में लगी चौपाल का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के सी सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक दक्षता विकसित करना है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। एआरपी राजेश्वर यादव ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए प्रेरित करने और विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उन्हें मोबाइल के बजाय पुस्तकों से जोड़ने पर जोर दिया।
बीईओ अनीता तिवारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने शिक्षकों से नवीन शिक्षण विधियों को अपनाने और बच्चों को खेल-खेल में सीखने के अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। बच्चों को निपुण बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। सुमन देवी, शबीना खातून, यासमीन, तारा देवी , राकेश यादव, शशि प्रकाश शुक्ल, नागेंद्र कुमार, तारेश कुमार, जनार्दन, सत्यप्रकाश, महमूद अख्तर, विवेक तिवारी, मोहम्मद इमरान आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें