फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 40 साल पहले बन गई सड़क...अब तक नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
मेंहदावल में सड़क किनारे काटे जा रहे पेड़। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में बीएमसिटी मार्ग के बने 40 वर्ष गुजर गए, लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। इस सड़क के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी। इसके मुआवजे के लिए करीब 800 किसान आज भी परेशान हैं। दूसरी ओर अब सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। ऐसे में मुआवजा मिलने की रही सही उम्मीद भी उन्हें धूमिल नजर आने लगी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर दोबारा सड़क में जमीन जाने की चिंता भी सताने लगी है। इस मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मुआवजे के जल्द भुगतान का भरोसा दिया है।
मेंहदावल से करमैनी तक बीएमसिटी मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सड़क किनारे पेड़ काटे जा रहे हैं। अभी सड़क सात मीटर चौड़ी है। इसका किसान विरोध कर रहे हैं। वहीं पूर्व में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए किसान जिला अधिकारी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जबकि इस मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ काटे जा रहे हैं। जब इस सड़क का निर्माण हुआ तब मेंहदावल क्षेत्र के नायक टोला राजाबारी, सुरहवा, सोनौरा, एकला शुक्ल, उतरपटटी पश्चिम टोला टड़वरिया समेत नगर पंचायत सीमा से सटे कई गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी।
मेंहदावल तथा करमैनी के बीच के कुछ किसानों को उस समय मुआवजा दिया भी गया था, लेकिन नगर पंचायत सीमा से सेट गांव के किसानों को मुआवजा की धनराशि नहीं वितरित की गई। करीब 800 किसान मुआवजे की मांग करते रहे, लेकिन अब तक नहीं मिल सका। समय के साथ अब कई किसानों की तीसरी पीढ़ी चल रही है।
किसानों ने बताया कि काफी प्रयास के बाद चार साल पूर्व मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान किसानों को पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा का भुगतान किया जाने लगा। इसका विरोध किया गया। किसानों का कहना है कि उनकी खेती की जमीन सड़क में चली गई है जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से लोग दूसरी जगह पर कोई भूमि नहीं खरीद पा रहे हैं। कीमती भूमि सरकार लेने का दबाव बन रही है। चौड़ीकरण में भी कुछ जगह भूमि अधिग्रहित की जा सकती है।
-
1985-86 में हुआ था जमीन का अधिग्रहण
बीएमसीटी मार्ग
के लिए 1985-86 में जमीन का अधिग्रहण हुआ। कुछ किसानों को पैसा मिला था, लेकिन जो रह गए उन्हें अब तक नहीं मिला। बराखाल से करमैनी के बीच कुछ किसानों को मुआवजा दिया गया था। अन्य किसानों को बाद में देने की बात कहकर अधिकारियों ने टाल दिया। बजट की भी कमी बताई गई तबसे अभी तक मुआवजे की धनराशि किसानों को नहीं मिल पाई। इसके लिए लोगों में असंतोष है।


जमीन का अधिग्रहण करते समय अधिकारियों ने उचित मुआवजा देने को कहा था, लेकिन अब तक नहीं मिला। अब सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने की तैयारी चल रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।
- अविनाश सिंह राजन, सोनौरा
-
पुरानी सड़क के बकाया मुआवजा का भुगतान हुआ नहीं, अब सड़क को नए सिरे से चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण से पूर्व भूमि से पेड़ काटे जा रहे हैं और किसान पूर्व के मुआवजा के लिए भटक रहे हैं।
-वेद पांडेय, राजाबारी


यह सड़क वर्ष 1990 में बन गई थी। तब अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा देने की बात हुई थी। बाद में इस बाईपास सड़क को बीएमसीटी मार्ग घोषित किया गया, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। अब नई दर से मुआवजा मिलना चाहिए।
-मनीष सिंह मन्नू, उत्तर पट्टी


-
पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्व में पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा देने की शुरुआत की गई। तब किसानों ने वर्तमान दर पर मुआवजा देने की मांग उठाई। इस मामले में 40 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कर दिया गया।
-विजय यादव, बराखाल

मेंहदावल क्षेत्र के किसानों के मुआवजे संबंधी मामले का संज्ञान लिया गया है। उनकी समस्याओं का निस्तारण कराकर मुआवजे का भुगतान कराया जाएगा।
-आलोक कुमार, डीएम
-
सड़क की भूमि से बाहर पेड़ काटने का आरोप
सेमरियावां। चौड़ीकरण कर फोरलेन के लिए प्रस्तावित बस्ती-मेंहदावल- करमैनी तमकुही मार्ग (बीएमसीटी) के किनारों दोनों तरफ हरे पेड़ों की कटान में ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर सेमरियावां निवासी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने की है। उन्होंने बताया कि बीएमसीटी मार्ग चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। सड़क के दोनों किनारे हरे पेड़ मौजूद हैं। ठेकेदार द्वारा पेड़ काटने में मनमानी की जा रही है। सड़क के किनारे सड़क चौड़ीकरण के माप से बाहर मौजूद हरे पेड़ों की कटान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें