फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झाड़ियों से संकरी हुई सड़क, हादसे की आशंका

विज्ञापन
सेमरियावां के सरयू नहर खलीलाबाद मार्ग पर उगी झाड़िया-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। सरयू नहर शाखा खलीलाबाद के किनारे पटरी पर बने पिच मार्ग पर किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियां आधी सड़क तक फैल गई हैं। सड़क संकरी होने की वजह से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सेमरियावां के सरयू नहर की खलीलाबाद शाखा की पटरी पर दो वर्ष पूर्व भैंसवसरिया से चिउटना चौराहे पुल तक सड़क पिच निर्माण कराया गया था। मार्ग पर सड़क कई जगहों पर झाड़ियों की गिरफ्त में है। झाड़-झंखाड़ आधी सड़क तक फैल गई है। चोरहा पुल के पास करीब 500 मीटर तक सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं।
विज्ञापन

झाड़ियों की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन नहीं दिखते हैं। लगातार फैल रही झाड़ियां सड़क को भी खुद में समेटती जा रही हैं। नहर की यह सड़क चिउटना चौराहे पर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला सेमरियावां-टेमारहमत मार्ग को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें