फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट से अजमापुर तक की सड़क चौड़ी होगी, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा
विज्ञापन

ऑफिसर्स काॅलोनी सहित कई गांवों के लोगों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या दूर करने तथा लोगों को आवागमन को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत कलक्ट्रेट के सामने से अजमापुर तक जाने वाली सिंगल लेन सड़क चौड़ी कराने की तैयारी है। इससे यहां के ऑफिसर्स काॅलोनी सहित कई गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
कलक्ट्रेट से होकर डीएम आवास को जोड़ते हुए गई सिंगल की सड़क के कारण लोगों को जाम की समस्या हो रही है। डीएम ने बांसी-नंदौर से कलक्ट्रेट से जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव में बताया गया कि इस मार्ग की कुल लंबाई 1.20 किलोमीटर है।
विज्ञापन

वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई करीब तीन मीटर है। जिससे एक साथ दो वाहनों के गुजरने के दौरान समस्या उत्पन्न होती होती हैै। अक्सर जाम की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। वैसे भी इस मार्ग पर जैव विविधता पार्क और ऑफिसर्स काॅलोनी भी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से शहर वासियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। क्षेत्र के ओम प्रकाश, राजेंद्र आदि ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट से जैव विविधता पार्क होकर आगे जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें