फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ढाई साल पहले बनी सड़क की बिखरीं गिटि्टयां, बढ़ी परेशानी

Sun, 08 Feb 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के चिउटना से भैंसवरियां तक सरयू नहर के किनारे पटरी पर ढाई साल पहले बनी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क के बनने के कुछ माह बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगीं। धीरे धीरे सड़क बदहाल हो गई। राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से सरयू नहर शाखा खलीलाबाद के किनारे पटरी पर चिउटना से भैंसवरियां सरयू नहर पुल तक लगभग पांच किलोमीटर पिचरोड का निर्माण कराया गया। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने ढाई साल पहले दो करोड़ 56 लाख 46 हजार की लागत से सड़क का निर्माण शुरू कराया गया। सड़क निर्माण से लोगों में काफी खुशी रही कि खलीलाबाद जाने के लिए सीधे चिउटना चौराहे पर पहुंच कर टेमारसमत-सेमरियावां मार्ग से जिला मुख्यालय पहुंचा जा सकेगा।
इरशाद अहमद, जावेद अहमद, इक्तेदार अहमद, विकास कुमार, वसीम आदि ने कहाकि सड़क निर्माण होने के बाद जिला मुख्यालय जाने के लिए दानोकुइयां, पुरैना, करही, रक्शा कला, पिड़वा, कानपारा, देवरिया विजई,धरुई, भैंसवरिया, मीरपुर, उपधी, उसराशहीद, पैड़ी, मूड़ाडीहाखुर्द, पिपराडोमन, चोरहा, महुआरी आदि गांवों के लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ती है। ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण मानक के अनुरूप मरम्मत कार्य न होने से सड़क फिर से टूटकर बिखर गई है और लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल रहा सड़क पर चलना दूभर हो जाएगा। लोगों ने सड़क के बेहतर तरीके से मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें