फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी-गर्मी से बढ़ा निमोनिया का खतरा

Fri, 18 Jul 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों काे परामर्श देते चिकित्सक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बारिश से तापमान का रुख बदलने व नमी बढ़ने से वायरल, बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से लोग बुखार-खांसी ही नहीं निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। एलर्जी से भी लोगों को बुखार और निमोनिया हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना करीब 30 निमोनिया के रोगियों का इलाज किया जा रहा है। करीब 25 दिन पहले तक निमोनिया के तीन से चार ही मरीज आते थे। चिकित्सक बचाव के साथ ही इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमाशंकर ने बताया कि बारिश हो रही और धूप भी निकल रहा है। बारिश के समय मौसम में नमी आ जा रही है। इससे तापमान तेजी से बदल रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।
उन्होंने बताया कि नमी बढ़ने से न सिर्फ वायरस, बैक्टीरिया व फंगस तेजी से पनप रहे हैं, बल्कि एलर्जी भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। लोग बुखार और निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। बुखार आने पर समुचित उपचार नहीं कराने और लापरवाही बरतने (बारिश में भीगने और एसी आदि) से निमोनिया लोगों को चपेट में ले रहा है। रोगी एलर्जी राइनाइटिस होने के बाद निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें