फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड में कोल्ड डायरिया का बढ़ा खतरा

Thu, 15 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर कोल्ड डायरिया के मामले सामने आने लगे हैं। बुखार, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल और सीएचसी पीएचसी पर प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज इससे पीड़ित होकर आ रहे है।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से लगातार शीतलहर चल रही हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। इधर दो दिनों से धूप निकल रही है। जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ हो रही है। खासकर पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि लोगों को डायरिया की शिकायत होने लगी है। बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में दो दिन में 100 से ज्यादा मरीज डायरिया से पीड़ित होकर पहुंचे। इन मरीजों में 40 बच्चे भी शामिल रहे।
चिकित्सकों का कहना है कि ठंडी हवा और बदलते मौसम के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इससे पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। कोल्ड डायरिया ठंडे मौसम में फैलता है। ठंड के दौरान अपने खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ठंड लगने के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। ठंड लगने पर किसी भी लक्षण को नजर अंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लक्षण

- बार-बार दस्त लगना
- पेट में ऐंठन और दर्द
- उल्टी और कमजोरी
- बुखार और ठंड लगना
-

चिकित्सकों की सलाह
- ठंड के मौसम में बाहर से आने पर हाथ-पैर और पूरे शरीर को गर्म रखें
- पानी और खाने की सफाई का विशेष ध्यान रखें
- स्वच्छ पानी पीएं, खाना हमेशा अच्छे से पका हुआ ही खाएं
- डॉक्टर की सलाह से इलाज करें
- कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें