चिल्हिया। कस्बे में बिजली के पोल का नीचे वाला भाग जर्जर हो गया है। पोल कभी भी टूट कर गिर सकता है। इससे किसी हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। आने-जाने और पढ़ने वाले काॅलेज के हजारों बच्चे बिजली की करंट की चपेट आ सकते हैं। इस पर जिम्मेदारों की नजर नहीं जा रही है।
चिल्हिया कस्बे में लोहे के बिजली के पोल से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। पोल से कस्बे की दुकानों और घरों के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पोल जमीन की कुछ दूरी पर जर्जर हो गया। जो कभी हवा के एक झोंके से कभी भी टूट कर गिर सकता है। चिल्हिया के मेराज, रवि, शिव कुमार, सुंदर, अमन ने कहा बिजली आपूर्ति के दौरान पोल अगर टूटता है और काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चे और उपभोक्ता इसकी चपेट में आ सकते हैं। कई बार इसकी शिकायत बिजली निगम के कर्मचारियों से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सप्लाई के दौरान जर्जर पोल टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में एसडीओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि बिजली पोल जर्जर होने की जानकारी नहीं है। हल्का लाइनमैन से जांच करवा कर जर्जर पोल बदलने के निर्देश दिए जाएंगे।