फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इनामी गैंगस्टर को दबोचा

Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाने की पुलिस ने दो हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर को गोरखपुर-बस्ती हाईवे पर धर दबोचा। क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के थाना अदहलहाट के नीबी गांव का निवासी शशिकांत सिंह उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया-कलाप अधिनियम के तहत वांछित था। इस आरोपी को कांटे पुलिस चौकी के पास स्थित कुर्थिया गांव के पास गोरखपुर-बस्ती हाईवे पर दुधारा थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह, उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार व मनीष बरनवाल ने धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें