फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरधारी
विज्ञापन

लोहरैया। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बसवारी गांव में स्थित बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार को लोग जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे।
गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोग पैदल, दोपहिया, चारपहिया वाहनों और बसों में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की भारी भीड़ से पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बस्ती और गोरखपुर मंडल की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जांच के बाद ही लोगों को सभास्थल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उत्साह भी बढ़ा दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान और खजनी के विधायक श्रीराम चौहान उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का उत्साह, प्रशासन की चुस्त सुरक्षा व्यवस्था और भारी जनसमूह की मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें