संतकबीरनगर। जिले में कोटेदार संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनारायण राय की अगुवाई में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपने समस्या निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनारायण राय ने बताया कि वर्तमान में फोन से फीड बैक लिया जा रहा है। जिसमे कोटेदार के विरोधियों के पास फोन जाने पर जवाब सही नहीं दिया जा रहा है। ऐसा व्यक्ति फोन उठाता है जो राशन लेने गया ही नहीं था। जिससे उसको पूरी जानकारी नहीं रहती है। वह भी ठीक ढंग से जवाब नहीं दे पाता है। जिसके आधार पर अनायास जांच होती है और शोषण होता है।
अन्य प्रदेशों में कोटेदारों को खाद्यान्न पर लाभांश दिया जाता है। जबकि यहां पर ऐसा नही है। डोर स्टेप डिलीवरी गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न कोटे के दुकान पर पहुंचाकर दिया जाए। पूर्व का सभी बकाया भुगतान हो। कोटेदार वितरण ऑनलाइन करते हैं। इसके वजह से सभी कार्य पेपर लेस हो। समस्या का निराकरण न होने पर अगस्त माह का वितरण तीन दिन रोकने की चेतावनी दी।
इस दौरान बृज किशोर, रामदौर, बृजेश कुमार, रामचंद्र यादव, चंद्रभान समेत अन्य कोटेदार मौजूद रहे।