फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेडियोलॉजिस्ट का नहीं चला पता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के गोपीपुर गांव के रेडियोलॉजिस्ट रजत पांडेय का 10 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। दिल्ली से चलकर वह नौसढ़ गोरखपुर पहुंचा था और वहीं से गायब हो गया। रेडियोलॉजिस्ट के परिजन बेटे के परेशान हैं।
धनघटा क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी सतीश पांडेय का पुत्र रजत पांडेय (24) दिल्ली के एक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पद पर कार्य करता है। परिजनों का कहना है कि सात फरवरी को वह दिल्ली से घर के लिए निकला और आठ फरवरी को गोरखपुर पहुंचा।
विज्ञापन

गोरखपुर के नौसढ़ में उसका पता चला, लेकिन शाम तक वह लापता हो गया। उसके बाद से तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा है। रजत की मां सीमा देवी, बहन ख्याति रो-रोकर परेशान हैं। गांव वालों का कहना है कि सतीश पांडेय से किसी से किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन

बेटा इस तरह कहां गायब हो गया, इसका पता नहीं चल पा रहा है।
बेटे की तलाश में दिल्ली गए सतीश पांडेय ने बताया कि दिल्ली में भी बेटे का पता नहीं चला। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। बेटे की सलामती के साथ घर लौटने की प्रार्थना ईश्वर से परिवार के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें