फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनहित में की गई नोटबंदी’

Thu, 12 Jan 2017 11:50 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पुराने नोटों आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बंद किया है। जनता पीएम के निर्णय के साथ है। बसपा सुप्रीमो पर हमला पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनका कोई उद्योग नहीं था उन्होंने टिकट बांटने का उद्योग लगा लिया। उनके पास पहले कुछ भी नहीं था, लेकिन अब 46 करोड़ रुपये टैक्स देतीं है। ये बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने गुरुवार को खलीलाबाद स्थित एक मैरेज हाल भाजपा के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में कहीं। 
विज्ञापन


प. बंगाल की सीएम ममता पर प्रहार करते हुए कहा कि दीदी खुद को हवाई चप्पल पहनती हैं, लेकिन उनके लोग शारदा चिंट फंड घोटले में शामिल होकर जनता की कमाई लूटते रहे। कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी जब देश के प्रधानमंत्री थे तो देश विकास की राह पकड़ चुका था, लेकिन उसके बाद यूपीए की सरकार बनने के बाद कई घोटाले हुए और देश पिछड़ने लगा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए कठोर कदम उठा रहे है तो कांग्रेसियों को दर्द हो रहा है।  

प्रदेश में जो अत्याचार लोगों ने सहन किए अब उससे निजात मिलेगी और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसमें व्यापारी समाज का सहयोग जरूरी है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों के हित में काम करती है। सम्मेलन के मंडलीय संयोजक विवेकानंद वर्मा ने व्यापारियों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के विकास परक सोच को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का साथ दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, श्याम करन सिह, वीरेंद्र बहादुर सिंह , दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश मिश्र, आशीष छापड़िया, सतविंदर पाल सिंह, मदन नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें