फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए उपायुक्त उद्योग ने ग्रहण किया पदभार

Wed, 10 Jun 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उनका स्थानांतरण इस जनपद के लिए किया है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद के उद्योगों को बढ़ावा देने एवं निवेश तथा रोजगार सृजन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी। विभागीय योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर ले जाना उनकी प्राथमिकता है। जनपद के निवेशकों एवं उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार गौतम, सतीश कुमार, पंकज कुमार पांडेय, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें