फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वाद के चक्कर में बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते ​चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। फास्ट फूड का बढ़ता चलन बच्चों और युवाओं की सेहत पर भारी पड़ रहा है। पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, मोमोज और अन्य स्वाद वाले जंक फूड का लगातार सेवन करने से मोटापा, पेट संबंधी दिक्कतों के साथ फैटी लिवर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि जनरल फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 30 मरीजों में फैटी लिवर की समस्या मिल रही है।
चिकित्सकों के अनुसार अनियमित खानपान, अधिक तेल-मसाले वाले भोजन, जंक फूड और न शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण होते हैं। मरीजों को खानपान सुधारने और नियमित व्यायाम की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं के साथ खानपान और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जंक फूड का सेवन कम करें। यह आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें