फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से बढ़ रही आंखों में सूखेपन की समस्या

विज्ञापन
नेत्र चिकित्सालय में लोगों के आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिक गर्मी और शुष्क हवाएं आंखों के लिए नुकसानदायक हैं। मई महीने में तापमान बढ़ने के कारण लोगों को आंखों में कई तरह की परेशानी महसूस हो रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों में इन दिनों आंखों में लालिमा, दर्द, जलन और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मामले सामने आ रहे हैं। उच्च तापमान के कारण बढ़ी गर्मी की वजह से आंखों में सूखेपन यानी ड्राई आइज की समस्या के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
बढ़ते तापमान के कारण मौसम में बदलाव की वजह से आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। हाल दिनों में कंजंक्टिवाइटिस, दृष्टि दोष व मोतियाबिंद के मरीजों में इजाफा हुआ है। शनिवार को जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड़ जुट गई। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द के अलावा आंखों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के मरीज शामिल थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव से आंखों में समस्या आ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आंखों की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें से अधिकतर मरीज आंख से पानी आने, आंख लाल होने, आंखों में खुजली होने व मोतियाबिंद की शिकायत बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंखों में होने वाले संक्रमण को हल्के में न लें। किसी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। यह समस्या ज्यादा समय तक मोबाइल प्रयोग करने से भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र चिकित्सक केपी सिंह के अनुसार गर्मियों में कुछ बातों का ध्यान रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें