फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामायण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने मोहा मन

Sat, 01 Feb 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रामायण नृत्य नाटिका का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को रासरंग संस्था लखनऊ की निदेशिका सरिता यादव व उनकी टीम ने रामायण नृत्य नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी। जिसमें श्रीराम जी के जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न पहलुओं पर नाट्य मंचन कर लोगों का मन जीत लिया।
विज्ञापन

सरिता यादव के निर्देशित रामायण नृत्य नाटिका का शुभारंभ भगवान श्रीराम के जन्म को नाट्य मंचन के माध्यम से खूबसूरत ढंग से कलाकारों ने प्रस्तुत किया। सोहर गीतों के साथ खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके बाद उनके विवाह, वन प्रस्थान, लवकुश कथा नृत्य नाटिका के जरिये उनके पुत्र लवकुश के जन्म आदि, अयोध्या वापसी तक नाट्य मंचन के खूबसूरत चित्रण कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों में सरिता यादव, विशाल, अक्षय, अनामिका, पायल, अमन, दर्शिका, अंजली, आस्था ने अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार जनार्दन मौर्य, डाॅ. हरिशरण शास्त्री, भानु प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, मेंहदी हसन, अतुल श्रीवास्तव, चंदन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें