फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वित्तीय स्वीकृति के बाद भी नहीं हो पा रही पोखरे की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। तहसीलदार व एसडीएम सदर के आदेश के बावजूद बिगरामीर गांव में मूल स्वरूप में लाने के लिए पोखरे का खोदाई कार्य शुरू नहीं हो सका है। बीडीओ ने तहसीलदार से राजस्व टीम व पुलिस फोर्स मौके पर भेजने की मांग की है। बिगरामीर गांव के अब्दुर्रहमान पुत्र बशीर अहमद ने गांव में पोखरे पर अतिक्रमण होने से जल निकासी समस्या को लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि पोखरे समतल कर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे खेत के पानी का बहाव नहीं पा रहा है। जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले कुछ सालों से लगातार जलभराव से धान की फसल नष्ट हो जाती है।
शिकायत पर तहसीलदार खलीलाबाद ने हल्का लेखपाल से जांच कराई। तहसीलदार ने बीडीओ से पोखरे खोदाई कराने को कहा। मनरेगा लोकपाल ने भी मौके पर जांच कर चुके हैं। लोगों का बयान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल ने शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाई और समतल पोखरे को मूल स्वरूप में लाने के लिए टीए को पत्रावली तैयार करने का निर्देश दिया। मनरेगा लोकपाल ने जांच रिपोर्ट जिला उपायुक्त श्रमरोजगार को सौंपी। जिला उपायुक्त श्रम रोजगार ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दिया। इधर एसडीएम खलीलाबाद ने बीडीओ व एसओ को मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इधर बीडीओ ने एसओ दुधारा और तहसीलदार खलीलाबाद को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स व राजस्व टीम भेजने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें