फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिट्टी पाट कर पोखरे पर किया जा रहा कब्जा

Mon, 01 Jun 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के सांडे खुर्द में सार्वजनिक तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। मछली पालन के लिए दस वर्षीय पट्टे पर ली गई भूमि पर झोपड़ी, टिन शेड और पक्की दीवार बनाकर मिट्टी पाटी जा रही है।
विज्ञापन

मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बिसौवा के सचिव लालजी साहनी ने उपजिलाधिकारी मेंहदावल को प्रार्थनापत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी समिति ने मत्स्य पालन हेतु विधिवत पट्टे पर लिया है, लेकिन गांव के कुछ लोग तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, अतिक्रमणकारियों ने तालाब की भूमि पर झोपड़ी, टिन शेड और पक्की दीवार बना ली है तथा मिट्टी पाटकर कब्जा मजबूत कर रहे हैं।
इससे मत्स्य पालन कार्य बाधित हो रहा है और सरकारी भूमि का दुरुपयोग हो रहा है। लालजी साहनी ने कहा कि इस संबंध में वह पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना और प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें