धर्मसिंहवा। बखिरा थाना क्षेत्र के भानपुर माफी में भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर के लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल ढूंढ़ निकाला और शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिया। एसओ धर्मसिंहवा हरिकेश भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भानपुर माफी में स्थित गुड्डू सिंह के भट्टे पर काम कर रहे बीसलपुर पीलीभीत के मजदूर गुड्डू खान खरीदारी करने धर्मसिंहवा आया था। उसके पीछे उसका 7 वर्षीय बेटा रेहान उर्फ फैजान बिना जानकारी दिए पीछे-पीछे आ गया था और गुम हो गया था। पुलिस ने त्वरित टीम बनाकर बालक को सकुशल ढूंढ़ निकाला और उसके परिवार वालों को सौंप दिया। संवाद