संतकबीरनगर। किशोरी को भगाने के मामले में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि आठ दिसंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी विद्यालय जाने के लिए निकली थी। रास्ते में ही गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के निखिल ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। काफी तलाश करने पर भी बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। बाद में वह आरोपित के घर भी गए, लेकिन वहां भी किशोरी और युवक दोनों नहीं मिले। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद