फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने पीड़ित का 50 हजार कराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना धनघटा के साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 50 हजार रुपये की राशि वापस कराई।
पुलिस के अनुसार साइबर ठगों ने 23 जून से 5 जुलाई 2025 के बीच पीड़ित से एक लाख दो हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की। यह राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

आरक्षी इंद्रजीत प्रजापति और महिला आरक्षी शिप्रा शुक्ला ने तकनीकी कार्रवाई कर संबंधित पेमेंट गेटवे और बैंकों से पत्राचार किया। इसके परिणामस्वरूप 98 हजार 72 रुपये होल्ड किए गए और 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में रिफंड कराए गए। शेष राशि की बरामदगी के लिए विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी रामेश्वर यादव, आरक्षी इंद्रजीत प्रजापति और महिला आरक्षी शिप्रा शुक्ला शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें