फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-बस चलाने की योजना पर नहीं हुआ अमल, टूटने लगी आस

Thu, 22 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पालिका प्रशासन ने करीब एक साल पहले जिला मुख्यालय से विभिन्न क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना तैयार की थी, लेकिन अब तक इस योजना पर अमल नहीं हो सका है। इसके कारण लोगों की आस टूटने लगी है।
विज्ञापन

शहर में प्रदूषण दूर करने और पालिका की आय बढ़ाने के लिए एक साल पूर्व शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने की योजना पालिका प्रशासन ने तैयार की थी। इन बसों के लिए रूट भी निर्धारित कर लिया गया था। इसके बाद भी अब किसी भी रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। पालिका प्रशासन ने बसों के संचालन के लिए जो योजना बनाई थी, इसके तहत खलीलाबाद से मुंडेरवा, खलीलाबाद से मेंहदावल, खलीलाबाद से सहजनवां व खलीलाबाद से धनघटा के लिए बस चलाई जाती थी। 40 सीटों वाली बसों को 24 घंटे चलाए जाने की बात कहीं गई थी। साथ ही यह व्यवस्था बनाई गई थी कि प्रत्येक चालक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। इससे पालिका प्रशासन को प्रतिमाह करीब दस लाख रुपये की आय होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब तक पालिका प्रशासन एक भी इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू नहीं करा सकी है।
0
ई बसों के न चलने से लोगों में निराशा
शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू न होने से लोगों को निराश होना पड़ा है। साथ ही लोगों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए ऑटो और टैक्सी का सहारा है। इससे लोगों को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं समय की भी बर्बादी हो रही है। धनघटा क्षेत्र के इंद्रजीत कुमार, विनोद आदि ने कहा कि यदि इलेक्ट्रिक बसें चलतीं तो काफी सहूलियत मिलती, लेकिन अब आस टूटने लगी है। लोगों ने इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

0
शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराने के लिए योजना तैयार की गई है। बजट के अभाव में इसमें देरी हुई है। जल्द ही इस योजना को अमल में लाया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें