फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के सात पोखरों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की योजना अटकी

Wed, 12 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौलाना आजाद स्कूल के पिछे के पोखरे का नहीं हुआ सुंदरीकरण।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को आकर्षक रूप देने और पोखरों की दशा सुधारने के लिए शहर में सात पोखरों के जीर्णोद्धार पर सुंदरीकरण की योजना बनाई गई थी। इस योजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन अब तक इस योजना पर काम शुरू नहीं हो सका है। जिससे लोगों की उम्मीदें टूटने लगी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने मुहिम शुरू की है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया गया है। इसके साथ ही गलियों व मोहल्लों में लाइटें लगाई गई हैं।
इसी मुहिम के तहत अब नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सात पोखरों को चिह्नित किया है, जिसका कायाकल्प कराया जाना है। इसमें मोहद्दीनपुर, स्टेशनपुरवा, विधियानी, मैलानी, गौसपुर, उस्का खुर्द, मौलाना आजाद, सरौली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इन पोखरों के चारों तरफ सीढि़या बनाई जानी है। साथ ही पार्क, फौव्वारा, बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग, चबूतरा, इंटरलाॅकिंग आदि के कार्य कराए जाने है। इसके निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, लेकिन अब तक इस योजना पर काम शुरू नहीं हो सका है।
यदि इन पोखरों का सुंदरीकरण हो जाता तो जहां आसपास के लोगों को मनोरंजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, वहीं शहर की खूबसूरती भी निखरती। सुबह व शाम लोगों को सैर के लिए स्थान मिल जाता। शहर के निवासी अश्वनी कुमार, सर्वेश आदि ने कहा कि पोखरों का सुंदरीकरण कराया जाना आवश्यक है। अभी लोग जगह-जगह पोखरों पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें